Fri. Dec 19th, 2025

पं. पंकज शास्त्री जी (केदारनाथ, देवभूमि उत्तराखंड, हिमालय) के साथ जानिए आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

मङ्गलमयी मधुर प्रभातम् …  आज का राशिफल, (१६/१२/२०२१, गुरुवार) 

आपकी राजनैयिक योग्यताओं एवं कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा बन सकती है। अत: आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योकि आपके अधिकारियों की नजरें आप पर टिकी हैं। आप इसका अनुभव करें या न करें लेकिन आपके संस्थान में आपके साथ कार्य करने वाले लोगों का ध्यान आपकी कार्य कुशलता की ओर अवश्य रहता है। आप अपने कार्य को बेहतर अंजाम देते रहें और आप इसी प्रकार सफलता प्राप्त करते रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : हरा रंग

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार या मौके हैं। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। कामकाज में धीरे-धीरे वापस गति आएगी। करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। व्यावहारिक योजना बनाएंगे और उसपर काम शुरू कर देंगे। इससे अच्छी सफलता मिलेगी। पार्टनर से संबंध अच्छे हो सकते हैं। मानसिक सहयोग की जरूरत है, जो आपको पार्टनर से मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आपके रुके हुए कार्य पुरे होंगे। नौकरी के कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा के साथ आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आप जितनी मेहनत करोगे उसका फायदा आपको जल्द ही मिलेगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी। आज सोच-समझकर बोलें। पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपकी सेहत ठीक-ठाक ही रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं। वो शायद आपका बुरा नही करना चाहते, लेकिन उनका प्रभाव आपके कैरियर के लिए घातक हो सकता है। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज सोचें कि यह यात्रा जरूरी है या नहीं आप पायेंगे कि उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं हो रहा है, बल्कि यात्रा न करते तो ज्यादा फायदे में रहते। इसलिए अच्छा रहेगा कि काम की जगह के नजदीक ही घर हो।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 1, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

किसी नए काम की शुरूआत हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि पुराने रुके काम फिर से शुरू हो जाए। ऑफिस में आपको एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। एक्स्ट्रा मेहनत से फायदा हो सकता है। दूसरों की मदद करेंगे। उसके लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा कोशिश करनी पड़ेतो कर लें। पुराने हिसाब-किताब भी एक बार चेक कर लें। उनसे फायदा हो सकता है। घर और शहर से बाहर जाने का योग बन रहा है। नया वाहन खरीदने का भी मन बनेगा। कोई मकान या प्लॉट खरीदने का कोई काम शुरू किया तो सफल हो जाएंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

मौसम में बदलाव से आप कुछ एलर्जी प्रतिक्रियाओं के साथ आक्रमण कर सकते हैं। स्वयं के घर के सदस्यों की आवश्यकताओं एवं आवश्यकताओं को पूरा करना आपकी प्राथमिकता हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि आप स्वयं की अच्छी देखभाल करें। कन्या राशि वाले आज किसी चीज के आकर्षण में पङ कर अपना पैसा गंवा सकते हैं। पति-पत्नी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

आज आप अपनी मेहनत व साथियों की मदद से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपने समूह में सभी को उत्साहित करके एक साथ काम करें। उनको ये बताएं कि आप उनसे क्या चाहते हैं और जिस मदद की उन्हें जरूरत है, वो उनके दें। साथ मिल कर आप बहुत आगे तक जा सकते हैं। यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभकारी है। प्रचार, धंधा बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका है, इसके जरिये लोगों तक आपके व्यापार की जानकारी पहुंचेगी। अपना प्रचार-प्रसार करने का यह बढ़िया दिन हे, मौका ना गंवायें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। धार्मिक और सामाजिक काम के लिए समय निकाल लेंगे। परिवार के साथ समय बीतेगा। नई शुरूआत की कोशिश होगी। थोड़ा धैर्य रखेंगे, तो ज्यादातर परेशानियां खत्म हो जाएंगी। इनकम बढ़ने के योग हैं। बिजनेस और नौकरी करने वालों को फायदा होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। स्टूडेंट्स भी खुश रहेंगे। मेहनत बहुत होगी। दोस्तो और भाइयों से मदद मिलती रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 4, भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

यह आपके वित्त के लिए एक औसत दिन होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। अगर आप अत्यधिक धन कमाना चाहते हैं तो आपको अपने व्यापार में थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने विचारों पर चर्चा करें और सुझाव दें जो दूसरों को संभावनाओं पर नज़र डालने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा।आप अपनी जिन्दगी में कुछ अलग उत्तेजना को पाना चाहते हैं, शायद अभी के रिश्ते से हटकर। चाहे आप कुछ भी करें पर अपने पार्टनर को दुःखी ना करें, क्योंकि आपको इससे पछताना पड़ सकता है। आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ रहेगा। आज आप पॉजिटिव नजरिया रखेंगे, तो दिन अच्छे से बीत जाएगा। आने वाले दिनों में आपको नए अवसर मिलेंगे। योजना बना लें और समय का भी इंतजार करें। आज आप बोलने में ध्यान रखें। आसपास या साथ का कोई व्यक्ति आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है। आज खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 4, भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

आज आपको सौंपा गया एक नया प्रोजेक्ट आप ईमानदारी और समर्पण के साथ पूरा करेंगे। आपके भाई बहन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आज आप अपने सामाजिक जीवन को महत्व दें। आज आप एक बड़ा फैसला ले सकते हैं जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। खान पान को लेकर सतर्क रहें। जरूरी कामों की योजना बन सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज का पंचाग (काशी अक्षाँश अनुसार) दिनाँक १६ दिसम्बर २०२१

विक्रम सम्वत् २०७८ शक् सम्वत् १९४३ सूर्य दक्षिणायन (दक्षिणगोल) हेमन्त ऋतु मार्गशीर्ष मास गुरुवार शुक्लपक्ष त्रयोदशी तिथि । भरणी नक्षत्र दिन ८;४२ तदुपरांत कृतिका । शिव योग दिन १:०४ उपरांत सिद्धयोग । कौलव करण दिन ३:१९ उपरांत तैतुल । चन्द्रमा मेष राशि (दिन ३:१७) तदुपरांत बृषराशि । सूर्योदय ६:४७, सुर्यास्त ५:१३।औदयिक स्पष्टसूर्य ७/२९/४४/४।
राहु काल १:४३__३:०३ ।(अशुभ), अभिजीत मुहूर्त १२:०१__१२:४४

आज प्रदोष १३ व्रत। “धनुसंक्रांति” धनुराशि में सूर्यसंक्रमण दिन १:१ । बाद का ६ घण्टा २४ मिनट संक्रान्तिजन्य पुण्यकाल। नववस्त्र सुवर्णदान। गोदावरी स्नान माहात्म्य । “खरमासप्रारम्भ” । भरणी में नवीन खटिया-चौकी आदि का उपभोग, वस्तुविक्रय एवं फसल काटने का मुहूर्त है।
जय श्रीराम! शुभम् भूयात्

पं० पंकज शास्त्री केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय ।
जन्मपत्री निर्माण एवं पलादेश के लिए- फोन नं० 8979745520, WhatsAap no. 8456999078

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *