Mon. Apr 20th, 2026

हरीश रावत से मिले उक्रांद के काशी सिंह एरी व पुष्पेश त्रिपाठी

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। हरीश रावत के आज किए ट्वीट से जिस तरह पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की भूमिका पर सवाल खड़े हुए हैं। उससे देहरादून से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस में हल्ला मचा हुआ है। उत्तराखंड में हरीश रावत कांग्रेस के एकमात्र चेहरे हैं। यदि वही नाराज हो गए तो पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान हो सकता है।

इस माहौल के बीच उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी और पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने हरीश रावत से मुलाकात की है। इससे राजनीतिक गलियारों में गर्माहट आ गई है।

हालांकि, हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट पर इस मुलाकात को लेकर कहा कि आज देहरादून स्थित आवास पर सुबह उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष काशी सिंहऐरी व पूर्व विधायक/ अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी सहित उनके अन्य साथियों ने शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *