Tue. Jun 2nd, 2026

हरीश रावत ट्वीट मामला: हरीश , प्रीतम , गणेश सहित वरिष्ठ नेता दिल्ली तलब

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। हरीश रावत की कांग्रेस उत्तराखंड (प्रदेश) प्रभारी देवेन्द्र यादव को लेकर नाराजगी व राज्य कांग्रेस पार्टी में उठापटक को लेकर आलाकमान सतर्क गया है। आलाकमान ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को दिल्ली तलब किया है। शुक्रवार को सभी नेता दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मिलेंगे। राहुल गांधी से भी उनकी मुलाकात के कयास हैं।

गौरतलब है कि हरीश रावत के पास प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव को लेकर कई मुद्दे हैं। उनसे हरीश रावत असहज महसूस कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस नेतृत्व को भी पता है कि उत्तराखंड में हरीश रावत का कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में पार्टी हरीश रावत को नाराज नहीं करना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *