Mon. Jan 19th, 2026

तो कल भाजपा में शामिल हो जाएंगे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय कल सुबह भाजपा में शामिल हो जाएंगे। पार्टी में शामिल होते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ ही प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यही कार्यक्रम तय हुआ है।

गौरतलब है कि किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके टिकट की भी घोषणा की जाएगी। भाजपा ने आज ही 9 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। लेकिन, टिहरी और डोईवाला अभी खाली रखी गई है। किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होते ही उनके नाम की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *