Sun. Jan 18th, 2026

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय हुए भाजपाई, बने भाजपा के सदस्य

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी प्रदेश, अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कार्यकर्ताओं ने किशोर उपाध्याय का स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद किशोर उपाध्याय टिहरी के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि किशोर उपाध्याय का 40 साल से कांग्रेस में थे। उपाध्याय दो बार विधायक रहे। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। माना जा रहा है कि किशोर के जाने से कांग्रेस के ब्राह्मण वोट बैंक को झटका लगेगा। किशोर उपाध्याय कई सीटों पर असर रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *