Thu. Sep 3rd, 2026

भाजपा विधायक हरीश रावत के दरबार में, भाजपा को लगेगा झटका

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। टिहरी सीट से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी हरीश रावत से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। सूत्रों का कहना है कि नेगी के कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो यह भाजपा के लिए बड़ा झटका होगा।

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज ही भाजपा में शामिल हुए हैं। किशोर को भाजपा टिहरी से टिकट देगी। इससे नाराज भाजपा के टिहरी विधायक ने कांग्रेस में जाने का मन बना लिया है। ऐसे में भाजपा से किशोर और कांग्रेस से धन सिंह टिहरी सीट पर आमने सामने हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *