Mon. Apr 20th, 2026

बालीवुड स्टार अक्षय कुमार कल आएंगे देहरादून, रहेंगे 15 दिन

-निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में साउथ फिल्म रतसासन की रीमेक की शूटिंग के लिए बालीवुड स्टार अक्षय कुमार देहरादून आ रहे हैं। 15 दिन तक फिल्म की शूटिंग मसूरी व देहरादून की विभिन्न लोकेशन पर होगी। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और चंद्रचूड़ सिंह भी काम कर रहे हैं।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। बालीवुड स्टार अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए कल (सोमवार) देहरादून आ रहे हैं। एक फरवरी को मसूरी और इसके बाद देहरादून के विभिन्न लोकेशन पर फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और चंद्रचूड़ सिंह भी काम कर रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह और चंद्रचूड़ सिंह भी शूटिंग के लिए फरवरी में देहरादून आएंगे।

निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में साउथ फिल्म रतसासन की रीमेक बन रही है। फिल्म की शूटिंग देहरादून, मसूरी, धनौल्टी आदि क्षेत्रों में 15 दिन तक होगी। फिल्म की शूटिंग 30 जनवरी से शुरू होनी थी। लेकिन, किन्हीं कारणों से शूटिंग एक दिन देरी से शुरू हो रही है।

फिल्म की शूटिंग में स्थानीय कलाकार और कई स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे । इंप्रेसंस ग्रुप के लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि सोमवार को अक्षय कुमार देहरादू पहुंच रहे हैं। फिल्म शूटिंग के समय कोरोना गाइडलाइन का विशेष ध्यान जाएगा। शूटिंग के प्रत्येक शाट के बाद परिसर में सेनिटाइजेशन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *