Tue. Jun 2nd, 2026

धर्मपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार को मिला ‘बल्ला’ चुनाव चिन्ह

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। धर्मपुर विधानसभा सीट पर भाजपा से बगावत कर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे समाजसेवी बीर सिंह पंवार को बल्ला चुनाव चिन्ह मिला है। चुनाव चिन्ह लेकर अपने कारगी चौक स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे बीर सिंह पंवार का कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीर सिंह पंवार को इस चुनाव में विजय दिलाने का संकल्प लिया।

बीर सिंह पंवार पर भाजपा नेताओं द्वारा नाम वापस लेने को लेकर काफी दबाव डाला गया। लेकिन, उन्होंने नाम वापस लेने से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना है कि वे धर्मपुर विधानसभा सीट पर पिछले कई वर्षोंं से लगातार सक्रिय हैं। वे इस विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं, इन समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार प्रयासरत रहे हैं। वे इस विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के सुख-दुख में हमेशा रहे हैं और रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *