Thu. Sep 3rd, 2026

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: आप का घोषणापत्र जारी, केजरीवाल की 10 गारंटी, कोठियाल के 19 वचन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने घोषणा पत्र शुक्रवार को जारी कर दिया है। गोपाल राय की ओर से जारी घोषणापत्र में सीएम अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी है तो सीएम चेहरा कर्नल अजय कोठियाल की 19 वचन भी हैं।

 

अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी

-हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर 24 घंटे बिजली।

-हर घर को रोजगार, तब तक हर महीने ₹5000।

-18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने ₹1000।

-हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाएंगे, उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे IIT और AIIMS पढ़ने जाएंगे।

-हर गाँव मे मिलेगा मुफ्त और बेहतरीन इलाज।

-हर गाँव तक सड़कें बनवाएंगे।

-बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे और उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।

-शहीद सैनिक (सेना, अर्धसैनिक बल, बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स, उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी के जवान) के परिजनों को एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि।

-पूर्व सैनिकों को सरकारी रोज़गार।

कर्नल अजय कोठियाल के वचन

-गैरसैण को बनाएंगे स्थायी राजधानी और परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक़।

-छह नए ज़िलों का गठन- काशीपुर, रूड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री।

-उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून लागू किया जाएगा।

-पर्वतीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागु की जाएगी।

-उत्तराखंड में भारत की पहली युथ असेंबली का गठन होगा।

-शिक्षा का बजट बढ़ा के राज्य के कुल बजट का 25% किया जाएगा।

-पुलिस कर्मियों को रु 4600 ग्रेड पे।

-ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी।

-राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हीगी।

-उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।

-महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा।

-सेना में भर्ती की ट्रेनिंग देने के लिए जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट का निर्माण होगा।

-आपकी सरकार आपके द्वार: सारी सरकारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिलेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *