भाजपा ने 20 मार्च यानी कल अपने सभी विधायक देहरादून बुलाए
भाजपा ने कल अपने सभी विधायकों को देहरादून बुलाया है। कल विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है।
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका जवाब 20 मार्च को मिलने की संभावना है। भाजपा ने सभी विधायकों को 20 मार्च को देहरादून बुलाया है। 20 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है।
उत्तराखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा। केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी समारोह में बुलाया जा सकता है। पूरा इवेंट मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा, जिसका प्रसारण सभी जिलों/मंडलों में भी किया जाएगा। प्रसारण एलईडी पर किया जाएगा। जिला व मंडल इकाइयों के पदाधिकारी, स्थानीय नेता आयोजन की जिम्मेदारी लेंगे।
