Sun. Jan 18th, 2026

उत्तराखंड: भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए 1064 नंबर व वेब एप जारी, तुरंत होगी कार्रवाई

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की दिशा में बड़ी पहल की है। भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए उन्होंने आम जनता के लिए 1064 नंबर व वेब एप जारी किया है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद पुष्कर सिंह धामी एक्शन में हैं। भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए उन्होंने आम जनता के लिए 1064 नंबर व वेब एप जारी किया है। प्रदेश में कहीं भी भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए आम जनता इस नंबर पर कॉल कर सकती है। जनता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी लगातार राज्य के विकास के लिए जरूरी योजनाओं पर ध्यान लगाए हुए हैं। अधिकारियों की बैठकें लेने के साथ ही वह स्वयं भी निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार (आज ) को उन्होंने एक और फैसला राज्य हित में लिया है। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर से बड़ा कदम उठाया है। इससे प्रदेश की जनता को राहत मिलेगी। प्रदेश में कहीं भी भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए आम जनता इस नंबर पर कॉल कर सकती है। जनता की शिकायत पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी। कहा कि उनका पूरा ध्यान जनता की सेवा पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *