Wed. Mar 4th, 2026

अप्रैल में पहली बार 39 डिग्री पहुंचा तापमान, तोड़ा रिकॉर्ड

-तापमान में पिछले 4 दिनों में 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। 

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। ऋषिकेश में गर्मी ने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को ऋषिकेश का तापमान रिकॉर्ड 39 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, 15 अप्रैल 2004 में ऋषिकेश अधिकतम रिकॉर्ड तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ऋषिकेश में पिछले 4 दिनों में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। बाहर निकलने पर लोगों को चिलचिलाती गर्म हवाएं तो घरों में गर्मी और उमस परेशान कर रही है। पंखे और कूलर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गंगा घाटों का भी रुख कर रहे हैं। ऋषिकेश में अप्रैल में पहली बार तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार ऋषिकेश में अप्रैल में तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहता है। वर्ष 2021 में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2004 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *