Mon. Dec 22nd, 2025

उत्तराखंड: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे पार्टी मुख्यालय

– बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने बनाने की अटकलें लगाई जा रही थी। अटकलें सच साबित हुई है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rarh news)। भाजपा ने उत्तराखंड में बदरीनाथ के पूर्व विधायक अजय भट्ट को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच भाजपा ने शनिवार को नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान किया था। दिल्ली में बुधवार को महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। अब तक मदन कौशिक यह पद संभाले हुए थे।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए प्रदेशभर विशेष रूप से चमोली जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।

इस दौरान भट्ट ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसका मैं आभारी हूं। पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे ।

भट्ट ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, जो अपेक्षा की गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर जनता व क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार पंचायत चुनाव हो या फिर लोकसभा व निकाय चुनाव। पार्टी को चुनाव में पहले स्थान पर लाएंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महेंद्र भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी हर चुनाव में आगे रहेगी।

महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इसके साथ ही भट्ट पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *