Sat. Jun 6th, 2026

केदारनाथ धाम में निरीक्षण के लिए पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रक की मौत

केदारनाथ धाम में हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी हादसे का शिकार हो गए। हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह हेलीकॉप्टर की तरफ जा रहे थे, उन्हें पीछे से लोगों ने आवाज भी दी कि वह उल्टी तरफ से जा रहे हैं। लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया।

यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक अमित सैनी रविवार को हेलीपैड निरीक्षण व हेलीकॉप्टर सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे हुए थे। दोपहर बाद लगभग पौने एक बजे वह वापस लौटने के लिए हेलीकॉप्टर की तरफ गए। लेकिन, अचानक हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के दौरान केदारनाथ में मौजूद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है, उसके हिसाब से यूकाडा वित्त नियंत्रक हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए दूसरी तरफ से जा रहे थे, जिस कारण वह टेल रोटर की चपेट में आ गए। पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि हादसे के कारणों का सही पता जांच के बाद ही लग पाएगा। उन्होंने सेल्फी लेने के चलते हादसा होने की बात से नकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *