Thu. Jun 4th, 2026

उत्तराखंड के जवान रुचिन सिंह रावत आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद

-रुचिन रावत (30) 2009-10 में सेना में भर्ती हुए थे। शहीद की पत्नी और बेटा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते हैं।

उत्तराखंड में चमोली जिले के (गैरसैंण ब्लॉक) कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी जवान रुचिन सिंह रावत जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर है।

रुचिन के चाचा सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रुचिन रावत (30) 2009-10 में सेना में भर्ती हुए थे। शहीद की पत्नी और बेटा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते हैं। उसकी पत्नी ने ही गैरसैंण में अपने माता-पिता को पति के शहीद होने की सूचना दी। रुचिन अपने पीछे दादा-दादी, माता-पिता, पत्नी और एक चार साल के बेटे को छोड़ गए हैं। रुचिन काफी हंसमुख स्वभाव का था। वे जब छुट्टी में गांव आते थे तो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *