Fri. Jun 12th, 2026

जन्मभूमि में विराजमान हुए भगवान श्री राम

राम लला और सनातनियों का 500 वर्षों का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। जब अयोध्या की राम जन्मभूमि में भगवान रामलला विराजमान हुए। एक भव्य समारोह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। जहां उनकी आरती की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया। प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में 8000 विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *