Tue. Apr 21st, 2026

औली में नव विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति, सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

शादी के बाद खिला पति के साथ औली में रह रही थी। बुधवार को दोपहर के समय वह कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी मिली। नव विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पति व ससुरालियों के खिलाफ हत्या व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। औली में शुक्रवार को नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने पति और सास व ससुर पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना ज्योतिर्मठ पुलिस ने इस मामले में हत्या और उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।

थराली क्षेत्र के सिलोड़ी गांव की खिला देवी (25) पुत्री वीर सिंह की शादी करीब छह माह पहले दशोली विकासखंड के पलेठी गांव निवासी धीरज से हुई थी। धीरज आईटीबीपी औली में तैनात है। शादी के बाद खिला पति के साथ औली में रह रही थी। बुधवार को दोपहर के समय वह कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता वीर सिंह ने बेटी के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ज्योतिर्मठ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मृतका के पति धीरज नेगी, पिता गुमान नेगी और माता पुष्पा देवी के खिलाफ हत्या और उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दिया है।

थाना प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि नव विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पति व ससुरालियों के खिलाफ हत्या व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *