Tue. Jun 2nd, 2026

देहरादून समेत सात जिलों में आज होगी भारी बारिश, 29 अगस्त तक मौसम की यही स्थिति रहने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश की संभावना है। 29 अगस्त तक प्रदेश में मौसम की यही स्थिति रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *