दोपहिया वाहन ट्रक से टकराया, सवार चार लोगों में से दो की हादसे में मौत
दोपहिया वाहन ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सवार चार लोगों में से दो की हादसे में मौत हो गई।
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। गोपेश्वर नए बस अड्डे के पास घिनघरान की ओर जा रहा एक दोपहिया वाहन पिकअप से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। गोपेश्वर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दोपहिया वाहन में चार लोग सवार थे, जो गोपेश्वर से रामलीला देखकर लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।
