Wed. May 13th, 2026

अवैध वसूली के आरोप में आरटीओ सब इंस्पेक्टर निलंबित

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ तो परिवहन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना का संज्ञान परिवहन सचिव ने भी लिया। मंगलवार को अधिकारियों ने बैठक के बाद शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। अपर परिवहन आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से हर महीने अवैध वसूली के आरोप में घिरे परिवहन विभाग के सब इंस्पेक्टर शशिकांत तेंगोवाल को निलंबित कर दिया गया है। विभाग मामले की जांच कर रहा है।

आरोप है कि सोमवार को जब हर महीने की तरह सब इंस्पेक्टर तेंगोवाल वसूली के लिए हर्रावाला क्षेत्र में गया तो स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। लोगों का आरोप था कि सब इंस्पेक्टर तेंगोवाल हर महीने पैसे वसूलने के लिए आता है।

आरोप है कि शशिकांत तेंगोवाल छोटी गाड़ियों के दो हजार रुपये प्रति गाड़ी के हिसाब से लेता है। जबकि, छह टायर वाले वाहन स्वामी से आठ हजार रुपये, आठ टायर वाले वाहन स्वामियों से 10 हजार रुपये व 12 टायर वाले वाहन स्वामियों से 12 हजार रुपये तक लेता है। लोगों का कहना था कि यह सिलसिला पिछले चार वर्षों से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *