Fri. May 29th, 2026

अल्मोड़ा के द्वाराहाट में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय खुल जायेगा। इस वर्ष ही विद्यालय की स्थापना हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत ने आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन के को किया जाएगा। साथ ही विद्यालय संचालन के लिए उपयुक्त अस्थाई भवन उपलब्ध होने के बाद यह स्वीकृति दी गई है। द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से इस क्षेत्र में शिक्षा का अनुकूल वातावरण सृजित होगा और क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *