Sun. May 25th, 2025

पं. पंकज शास्त्री जी (केदारनाथ हिमालय, देवभूमि उत्तराखंड) के साथ जानिए आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

मङ्गलमयी मधुर प्रभातम् … आज का राशिफल २६/१/२०२२ (बुधवार)

आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें और साथ ही अपने इस व्यायसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। क्या पता कब कौन सा रिश्ता काम आ जाए, इसलिए हमेशा अपने रिश्ते को बनाए रखें। विदेश में रह रहे अपने ग्राहकों से मधुर संबंध बनाने में हालांकि थोड़े पैसे भी खर्च होंगे, लेकिन यह फायदेमंद साबित होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जमीन- मकान-वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधानी रखें। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग हैं। पिताजी को करियर में कोई शुभ समाचार प्राप्त होने के संकेत हैं। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड होगी। खर्च अधिक होगा। सामाजिक कार्यों में भी आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। आज आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील भी हो सकते हैं। कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाएगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : हल्का बैंगनी

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोग उधार लेने और देने से बचें। मित्रों के साथ अधिक समय व्यतीत करें क्योंकि उनके पास आपके लिए कुछ अच्छी खबर हो सकती है। आज बेहतर सेहत के लिए मीठे पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आज अपने बिजनेस पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। आज आपको गुस्सा ज्यादा आ सकता है, लेकिन शांत रहने की कोशिश करें। भगवान शिव को चावल चढ़ाएं, फायदा होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 1, भाग्यशाली रंग : गहरा लाल

अपनी रचनात्मकता व कार्य क्षमता का प्रयोग करने से कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इनका प्रयोग आप वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं। भविष्य में इससे आपको कंपनी में महत्वपूर्ण स्थान भी मिल सकता है। फैशन डिजाइनर्स को भी अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे। पर साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर कभी आपकी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है तो आप बिल्कुल हतोत्साहित ना हों।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

आज रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। अधिक भावुकता मन को अस्वस्थ बनाएगी। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे। पत्नी व पुत्र से सुख-शांति मिलेगी। आज जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता की उम्मीद आपके दिल और दिमाग में हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन का सुयोजित आयोजन कर पाएंगे। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। जो समस्याएं आएंगी, वे आपको कुछ न कुछ नया सबक देती जाएंगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : हरा रंग

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम-धंधे में आज आपका मन लगेगा। जरूरी काम आज समय से पहले पूरा कर लेंगे, पहले से योजना बनाकर चलें। किसी नयी जमीन से संबंधित लेन-देन की अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। तिल के लड्डू बहते जल में प्रवाहित करें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से सोचें और अपने भविष्य के उद्देश्यों को अपने सामने रखें। कुछ नया आजमाने से भी परहेज ना करें। अच्छे – अच्छे ख्वाब दिखाने वाली योजनाओं के झांसे में आज नहीं आयें। अपनी समझ का इस्तेमाल कीजिए और अपना पैसा अभी बचा कर रखिये।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आज अपनी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आज सारे आर्थिक कार्य भी सुखपूर्वक संपन्न होंगे। रोमांटिक जिन्दगी में बदलाव मुमकिन है। कामकाज में कोई भारी गलती हो सकती है। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें। कार्यक्षेत्र में आपकी एक नई छवि का विकास होगा। संतान के कार्य में खर्च के साथ प्रसन्नता भी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफल होंगे। व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल स्थिति पाएंगे। जिम्मेदारियों को ठीक से निभा लेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल खर्च को कम करने की कोशिश करें। भविष्य में इसका फायदा होगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार ले सकते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 4, भाग्यशाली रंग : लाल रंग

वे व्यवसायी जो तकनीकी क्षेत्र में दखल रखते हैं, उनके लिये दिन बडा अच्छा जाएगा। आपके ग्रहों के ये संकेत मिल रहे हैं कि आप किसी पुराने सपने को सच करने जा रहे हैं। आपका आत्म विश्वास व हिम्मत, इन परिणामों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें। क्योंकि इसका फायदा बाद में जाकर दिखेगा। इसमें आपकी समझदारी और हिम्मत काम आएगी। आज इन सब मामलों में अपने दिल की सुनें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 1, भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। लंबी यात्रा करने से बचे। जल्दबाजी में निवेश न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : लाल रंग

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के वकीलों का जरूरी केस आज पक्ष में रहेगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खा सकते है, जिससे जीवन में मिठास बढ़ेगी। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। जरुरतमंदों को वस्त्र दान करें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आज का पंचाग (काशी अक्षाँश अनुसार) २६ जनवरी २०२२

विक्रम सम्वत् २०७८ शक् सम्वत् १९४३ सूर्य उत्तरायण (दक्षिणगोल) शिशिर ऋतु। सौर माघमास। बुधवार। कृष्णपक्ष नवमी तिथि। स्वाति नक्षत्र प्रातः ६:५२ उपरांत विशाषा। गण्ड योग। तैतुल करण ५:३२ उपरान्त गर। चन्द्रमा तुला राशि (रात्रि ११:४९) उपरांत बृश्चिक। सूर्योदय ६:३७, सूर्यास्त ५:२३। औदयिक सूर्यस्पष्ट ९/११
/३९/७। राहु काल १२:४०__०२:०२ (अशुभ)। अभिजीत मुहूर्त १२:१८_०१:०२

आज अन्वष्टकाश्राद्ध। भारतीय ७२वाँ गणतन्त्र दिवस। विशाखा में ६:५२ के बाद रोगविमुक्त स्नान का मुहूर्त है।
जय श्रीराम। शुभम् भूयात्

पं० पंकज शास्त्री केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय।
*जन्मपत्री निर्माण एवं पलादेश के लिए- फोन नं० 8979745520, WhatsAap no. 8456999078

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *