Fri. Dec 19th, 2025

आज का राशिफल: जानिए पं. राजेन्द्र प्रसाद (पंकज शास्त्री) जी (केदारनाथ हिमालय, देवभूमि उत्तराखंड) के साथ

मङ्गलमयी शुभ प्रभातम् … समस्त देशवासियों को होली की शुभकामनाएँ एवं बधाई

आज का राशिफल (१८/३/२०२२, शुक्रवार)

आज होली है और आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अपनी उपयोगिता की ताकत को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फरिश्ते के रूप में आएगी। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप सुपर-स्टार हैं, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही प्रशंसा करें जो उसके काबिल हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

आज होली का दिन आपका बेहतरीन रहेगा। आज रास्ते में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस में निवेश कर सकता है। जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। इस राशि के लॉ के स्टूडेंट्स को लॉ फार्म में जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। अगर आप नई गाड़ी खरीदना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। लवमेट के साथ अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते है। मां दुर्गा को दो इलायची का भोग लगाने से आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आज होली के दिन परिवार में बड़े सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप कोई बड़ी जिम्मेदारी उठाने में सफल होंगे। कृषि के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। वाद-विवाद से बचें। धन हानि संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामले शांत होने से आपको खुशी मिलेगी। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक्कत महसूस करेंगे। आप साधारण रवैया अपनायें और डॉक्टर के अनुसार व्यायाम भी करें। आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आज होली के दिन अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। निवेश से जुड़े अहम फैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक गौर करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

आज होली का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य स्थापित न होने के कारण आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते है। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऐसा करने से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे और चीजें अपने आप आपके पास आने लगेंगी। बेरोजगारों को आज नौकरी मिलने का योग बन रहा है। मेरीन इंजीनियर के लिए दिन शानदार है, प्रमोशन का योग बन रहा है। मां दुर्गा को एक कपूर और छ लौंग अर्पित करें, आपका तनाव कम होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : हरा रंग

व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज होली का दिन लाभदायी रहेगा। वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता अधिक रहेगी। साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज विशेष दिन है। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 4, भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

आज होली के दिन बुजुर्गों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की खास जरूरत है। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। दोस्तों के साथ शाम बिताना या खरीदारी करना मजेदार और रोमांचक रहेगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। दफ्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअस्ल आपका शुभचिंतक है। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

आज होली के दिन आप मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते है। जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के नए मौके मिलेगें। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस राशि के जो लोग आज कोई नया वाहन खरीदना चाहते है तो उनके लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाने से तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

आज होली के दिन आपको अपने मनपसंद कार्य को करने का पूरा अवसर मिलेगा। आप पठन-पाठन की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता प्रबलता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है। कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं। आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आप किसी अजीब, निराशाजनक और शर्मनाक हालात में पड़ सकते हैं। लेकिन ऐसा होने पर दिल छोटा न करें, क्योंकि जिंदगी में हर चीज से कुछ-न-कुछ सीखा जा सकता है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आज आप अपने चारों तरफ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। अपने प्रिय को आज निराश न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : गहरा हरा

आज होली का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। खुशियों की बारिश कभी भी हो सकती है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। रिश्तेदारों का घर पर आन-मजाना लगा रहेगा। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस राशि की आविवाहित महिलाओं को आज के दिन विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज लाल रंग की शर्ट पहने तो करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। मां दुर्गा को मिठाई का भोग लगाएं, आपके घर में खुशियां बरकरार रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज होली के दिन आप अपने साथी या दोस्तों से जलन महसूस ना करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें, जिससे कि वह आपको लेकर चिड़चिड़ाहट या जलन महसूस करे। अच्छे रोमांटिक मूड में किसी तीसरे की आवश्यकता नहीं होती। आपके लिए यही उचित होगा कि बैठकर ठंडे दिमाग से शांतचित्त होकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज का पंचाग (काशी अक्षाँश अनुसार) १८ मार्च २०२२

विक्रम श्रीसम्वत् २०७८ शक् सम्वत् १९४३ सूर्य उत्तरायण (दक्षिणगोल) वसन्त ऋतु। (सौर चैत्रमास) चान्द्र मास। शुक्लपक्ष पूर्णिमा तिथि दिन १२:०५२ उपरांत प्रतिपदा। शुक्रवार। सौर प्रविष्ट चैत्र ५ गते। उ०फा० नक्षत्र रात्रि १२:४३ उपरांत हस्त। गण्ड योग रात्रि ११:४८। वब करण १२:४६ उपरांत वालब। चन्द्रमा सिंह राशि (प्रातः ६:३२) उपरांत कन्या। सूर्योदय ०६:०२। सूर्यास्त ०५:५८, औदयिक सूर्यस्पष्ट ११/०३/०७/४१।
राहुकाल ११:०५__१२:३५ (अशुभ)। अभिजीत मुहूर्त १२:११_१२:५९ (शुभ) (इस पक्ष में गुरु अस्त है)

🌞 स्नान दान की १५ पूर्णिमा। काशी में होली। मन्वादि १५ पूर्णिमा । श्रीचैतन्यमहाप्रभु जयन्ती।

🌍 आज उ०फा० में शिशुताम्बूलभक्षण, अन्नप्राशन (पूर्णिमा में) सौभाग्यवती को छोडकर नवीनवस्त्र धारण, वाटिका रोपण, दँवरी, शिल्पविद्या, नावनिर्माण विपणी एवं फसल काटने का मुहूर्त है। जय श्रीराम। शुभम् भूयात्

पं. राजेन्द्र प्रसाद (पंकज शास्त्री) केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय। जन्मपत्री निर्माण एवं पलादेश के लिए- फोन नं० 8979745520, WhatsAap no. 8456999078

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *