पं. पंकज शास्त्री जी (केदारनाथ, देवभूमि उत्तराखंड, हिमालय) के साथ जानिए आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर
मङ्गलमयी मधुर प्रभातम्… आज का राशिफल (२१/१०/२०२१, गुरुवार)

दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। नए काम शुरू होंगे और सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। काम भी पूरे हो सकते हैं। संपत्ति के कामकाज पर ध्यान देंगे। आपका पराक्रम बढ़ सकता है। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता भी मिलने के योग हैं। आपका दिन परिवार, निजी जीवन और पैसों के मामले में ही बीत सकता है। जरूरी कामों की योजना बन सकती है। अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। पार्टनर के लिए समय निकालें। सेहत के मामले में सावधानी जरूर रखें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 1, भाग्यशाली रंग : लाल रंग

संतान को लेकर थोड़ी समस्या आ सकती है। उनका किसी से ऐसा झगड़ा हो सकता है, जो आपको परेशानी में डाले। घर की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आज घर में साफ सफाई पर ध्यान देंगे और कोई घरेलू उपयोग का सामान खरीद कर लाएंगे। इनकम को लेकर स्थिति बढ़िया रहेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति के लिए आज का दिन बढ़िया जाएगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मन करेगा। काम को लेकर स्थितियां अच्छी रहेंगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

आपक सामने आज नई चुनौतियां आ सकती है, उनके लिए तैयार रहें। हर तरह की स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे। परीक्षा, साक्षात्कार व करियर संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी खास काम के लिए आपको ऑफर भी मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपमें पॉजिटिव ऊर्जा की अधिकता रहेगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : गुलाब रंग

आज आपके सोचे हुए कुछ काम पूरे नहीं हो पाएंगे। कई तरह के विचारों में आज आप उलझ सकते हैं। आप पैसे संभाल कर रखें। लेन-देन और निवेश के मामले में सोच-समझकर रहें। मन में कोई समस्या या परेशानी रहेगी। कड़वी बातें न करें। आज कोई प्लान न बनाएं, पुरानेकाम निपटा लें। संभलकर रहें। काम में मन नहीं लगने से परेशानी बढ़ सकती है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

आज मन में सबके लिए प्यार उमड़ेगा। आज आप अपने काम को कम से कम समय में निपटा कर कुछ जरूरी पुराने कामों को पूरा करेंगे। घर में किसी सरकारी काम को लेकर बातचीत प्रबलता से होगी और आपका मन आज घर में नहीं लगेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन आप को सुकून देगा और आपका प्रिय आपके दिल के बहुत करीब आएगा। सेहत का बेहद ध्यान रखें क्योंकि यह समय किसी रोग का संकेत दे रहा है। सावधानी में ही बचाव है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

आज घर में शुभ मांगलिक काम होगा। विद्यार्थियों को मेहनत से सफलता मिलेगी। घर परिवार को समय जरूर दें। कोई रहस्यपूर्ण बात आपके सामने आ सकती है। धैर्य से बातचीत कर के किसी भी स्थिति का समाधान निकाल लेंगे। आज का दिन आगे की योजना बनाने के लिए शुभ है। थकान महसूस होगी। किसी लंबे प्रवास की योजना बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लव लाइफ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : हल्का भूरा

दिन आपके लिए अच्छा है। आप परिस्थितियों का फायदा उठाकर अपने काम पूरे कर सकते हैं। कामकाज में भी आपका मन लगेगा।आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैंजो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। दिन आपके लिए अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिलने के योग हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज आप अपने बॉस से झगड़ा ना करें, इसी में भलाई है क्योंकि आज का दिन थोड़ा सा कमजोर है। काम को लेकर स्थितियां बहुत ध्यान से काम करने की ओर इशारा करती हैं। जरा सी सावधानी हटी और परेशानी शुरू, इसलिए ध्यान दें। आप आलस से दूर रहेंगे तो अच्छा होगा। परिवार में दिन खुशी भरा रहेगा। किसी के विवाह की बात पक्की होने से मन में उत्साह की भावना रहेगी। निजी जीवन को लेकर आज का दिन थोड़ा सा कमजोर है, इसलिए किसी भी रिश्ते में ज्यादा वाद विवाद को महत्व ना दें। आज आप अपने आप में ज्यादा खोए रहेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : गहरा लाल

आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पलबिताने चाहिए। आपको अच्छा लगेगा। साथ ही आप दोनों के बीच संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको लोगों से मदद लेने की जरूरत पड़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन मिठास से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस ना करें। किसी को धन देते समय सचेत रहें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

आज आपको दिनभर सावधान रहना होगा। कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपके ही लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। आपके मन में उथल-पुथल हो सकती है। पुरानी बातों में आज आप उलझे हुए रहेंगे। किसी समस्या का समाधान हाथों-हाथ नहींहोगा। कुछ खास काम आज अधूरे रह सकते हैं। काम में आपका मन नहीं लगेगा। बिजनेस में नए एग्रीमेंट अभी न करें तो ही अच्छा है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आज का दिन बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता लेकिन शाम तक स्थितियां काफी ठीक हो जाएंगी। आज मानसिक दबाव रहेगा और आप पर काम का प्रेशर भी नजर आएगा। इस वजह से आपको अपनी प्राथमिकताओं का निर्धारण करना होगा। पहले कौन सा काम करें और बाद में कौन सा, इस पर ध्यान देना जरूरी होगा। हल्के खर्चे रहेंगे। परिवार में संपत्ति से संबंधित कोई विवाद जन्म ले सकता है। कोशिश करें कि आप उसका हिस्सा ना बनें। वैवाहिक जीवन की स्थितियां बड़ी अच्छी रहेंगी। प्रेम जीवन में आज का दिन आपको सुख देगा और आप अपने प्रिया के साथ कहीं लंबी ट्रैवलिंग का प्लान बनाएंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

आज आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई जॉब या बिजनेस शुरू हो सकता है। पैसों के मामले में चला आ रहा दबाव खत्म होगा। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। संबंधियों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी रुके धन का आगमन हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
आज का पंचाग (काशी अक्षांश के अनुसार) २१ अक्टूबर २०२१
विक्रम सम्वत् २०७८ शक् सम्वत् १९४३ सूर्य दक्षिणायन (उत्तरगोल) शरद् ऋतु कार्तिक मास कृष्णपक्ष प्रतिपदा तिथि। अश्विनी नक्षत्र दिन ४:१८ तदुपरांत भरणी। वज्र योग। वालव करण ६:१७ तदुपरांत कौलव। चन्द्रमा नेषराशि (सर्वत्र)। सूर्योदय – ६:२०, सूर्यास्त – ५:४०। औदयिक स्पष्टसूर्य ६/३/६/२४। राहुकाल – १:३७ – ३:०३ (अशुभ)
अभिजीत मुहूर्त – ११:४८ – १२:३४ (शुभ)
आज अश्विनी में जातकर्म, नामकरण, शिशु ताम्बूलभक्षण, भुम्युपसेवन, सूतिकास्नान, नवीन खटिया चौकी आदि का उपभोग, नवीनवस्त्र धारण, वाटिका रोपण, वस्तुओं की खरीद विक्री, दक्षिण को छोड अन्य दिशा की यात्रा, औषधसेवन, विपणि व्यापार, वस्तुक्रय, वाहन खरीदने, एवं आपरेशन का मुहूर्त है। कार्तिक मास में चातुर्मास्यव्रती को दाल खाना शास्त्रों में वर्जित है। यायीजययोग दिन ४:१८ – रात्रि ८:५८ तक। सर्वार्थसिद्धयोग दिन ४:१८ तक
-पं० पंकज शास्त्री केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय
mobile no. 8979745520
