आज का राशिफल … आचार्य आशु जी
राशिफल, मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया। शुक्रवार 8 अगस्त 2025

आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। आप अपने बॉस से दी गई जिम्मेदारी में ढील बिल्कुल ना दें।

आज आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी वाहन की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपको जीवनसाथी से किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।

आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। जल्दबाजी में कोई काम करना आपको नुकसान देगा। आप किसी की सीख और सलाह पर आगे ना बढ़ें।

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में यदि दूरी आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आज आप किसी से कटु वचन ना बोले और यदि कोई लेनदेन करें, तो बहुत ही देखभाल कर करें।

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी से प्रलोभन में ना आए और आप अपने सहयोगियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में किसी से तर्क वितर्क मे पड़ने से बचना होगा।

आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने बॉस की आंखों का तारा बनेंगे। आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले। आपको अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा।

आज का दिन आपके लिए सूझ बूझ दिखाकर काम करने के लिए रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा जोर देंगे और घर पर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। विभिन्न कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। जीवन स्तर में सुधार आएगा।

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपके सहयोगी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो इससे आपका अच्छा खासा खर्चा होगा।

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, क्योंकि आपको बिजनेस में भी अच्छी सफलता मिलने की संभावना है और आपकी कुछ डील फाइनल होगी।
मुहूर्त
शक सम्वत 1947
विक्रम सम्वत 2082 श्री सिद्धार्थी
दिन काल 13:16:38
मास श्रावण
तिथि चतुर्दशी – 14:14:12 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा – 14:29:00 तक
करण वणिज – 14:14:12 तक, विष्टि – 25:54:08 तक
पक्ष शुक्ल
योग आयुष्मान – 28:08:43 तक
वार शुक्रवार
सूर्य राशि – कर्क
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय 05:46:03
सूर्यास्त 19:07:05
चन्द्र राशि मकर
ऋतु वर्षा
शुभ समय = अभिजीत 11:57:27 से 12:53:09 तक
दिशा शूल दक्षिण
राहु काल 10:45:06 से 12:27:24 तक
सुझाव- हाथ में राई लेकर तथा अपने ईष्टदेव को प्रणाम कर घर से निकलें।
दिन का चौघड़िया
परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है
चर 05:46 AM – 07:26 AM
लाभ 07:26 AM – 09:06 AM
अमृत 09:06 AM – 10:46 AM
काल 10:46 AM – 12:26 AM
शुभ 12:26 AM – 14:06 PM
रोग 14:06 PM – 15:46 PM
उद्वेग 15:46 PM – 17:26 PM
चर 17:26 PM – 19:07 PM
टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त।
आचार्य आशु जी
9899606198
