Sat. Sep 27th, 2025

आज का राशिफल … आचार्य आशु जी

राशिफल, मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया। गुरुवार 25 सितंबर 2025

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, लेकिन आप उसे इधर-उधर रहकर व्यर्थ ना करें।

आज आपको किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। आपको बॉस की कोई बात बुरी लग सकती हैं।

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा और आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।

आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज आपको कोई चोट-चपेट आदि लगने की संभावना है।

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में आप किसी से कोई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे।

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा।

आज आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने निजी मामलों में किसी दूसरे से सलाह लेने से बचना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

आज आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। पारंपरिक कार्यो से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

आज का दिन आपके लिए सुख-शांति से भरा रहने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आपको किसी चल या अचल संपत्ति संबंधित विवाद पर थोड़ा चुप रहने की आवश्यकता है।

आज आपको दूसरों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों में भी सुधार होगा और आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी।

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।


मुहूर्त, राहुकाल

शक सम्वत 1947
विक्रम सम्वत 2082 श्री सिद्धार्थी
दिन काल 13:15:12
मास आश्विन
तिथि तृतीया – 07:07:16 तक
नक्षत्र स्वाति – 19:08:58 तक
करण गर – 07:07:16 तक, वणिज – 20:19:42 तक
पक्ष शुक्ल
योग वैधृति – 21:53:14 तक
वार गुरूवार
सूर्य राशि – कन्या
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय 06:10:39
सूर्यास्त 18:14:47
चन्द्र राशि तुला
ऋतु शरद
शुभ समय = अभिजित 11:57:49 से 12:39:06 तक
दिशा शूल दक्षिण
राहु काल 13:43:14 से 15:13:45 तक
सुझाव :  हाथ में राई लेकर तथा अपने ईष्टदेव को प्रणाम कर घर से निकलें।

दिन का चौघड़िया

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है।
शुभ 06:11 AM – 07:41 AM
रोग 07:41 AM – 09:11 AM
उद्वेग 09:11 AM – 10:41 AM
चर 10:41 AM – 12:11 PM
लाभ 12:11 PM – 13:41 PM
अमृत 13:41 PM – 15:11 PM
काल 15:11 PM – 16:41 PM
शुभ 16:41 PM – 18:14 PM
टिप्पणी : १२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त।

आचार्य आशु जी
9899606198

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *