Thu. May 29th, 2025

पं. पंकज शास्त्री जी (केदारनाथ, देवभूमि उत्तराखंड, हिमालय) के साथ जानिए आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

मङ्गलमयी मधुर प्रभातम् …  आज का राशिफल (१८/१२/२०२१ (शनिवार) 

आज आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। काम के कई सुनहरे अवसर आपको मिल सकते हैं। छात्रों की भी सफलता के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे संबंधों में मजबूती आ सकती है। गणेश जी की आरती करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपके किए गए काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो सिंह राशि वाले आज भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 9, ग्यशाली रंग : नारंगी रंग

वृषभ राशि को नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको सताएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। भविष्य की छुट्टियों की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। परिजनों और संतानों के साथ मनमुटाव होने की घटना भी बन सकती है। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपके जीवन में तरक्की होगी। आज कही बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

वित्त एवं व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आप नये व्यवसायों में धन का निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा पूर्व में किए गये आपके निवेशों से भी आज लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। लाल रंग आज शुभ है। व्यापार में उन्नति के लिए इनका प्रयोग कीजिए। इस समय चंद्र का संक्रमण पुष्य नक्षत्र से हो रहा है। गुरु नक्षत्र देव हैं और शनि ग्रह स्वामी। गर्भधारण, इमारत निर्माण, क्रय, भंडार निर्माण, गृह निर्माण और शिक्षा की शुरूआत के लिए यह अच्छा समय है। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपके जीवन में तरक्की होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। काम की योजनाएं बेहतर तरीके से बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को अपने अधिकारियों से संभलकर बात करनी चाहिए। कोई नया प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है। बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। छात्र अपने मित्रों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। बच्चे अपने लिये नए कपड़े खरीद सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी काम आसान होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

आज आपके मन में नए विचार आएंगे, आपका मन एक साथ कई कार्यों को करने के लिए प्रेरित करेगा। आप अपने भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा कर सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो सिंह राशि वाले आज भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। आज कही बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा। आपके किए गए काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी। आज आपके मन में नए विचार आएंगे, आपका मन एक साथ कई कार्यों को करने के लिए प्रेरित करेगा। आप अपने भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा कर सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : हरा रंग

वित्त और व्यवसाय के लिए आज का दिन अनुकूल है। नयी योजना की शुरूआत न करें। अपने वर्तमान कार्यों में सुधार लाने की कोशिश कीजिए। इस समय चंद्र का संक्रमण पुष्य नक्षत्र से हो रहा है। हाथी दांत और सोने के आभूषण न पहनें। बुद्धिमता की वजह से आज आपको खुशी मिलेगी। आज लाभ प्राप्ति की पूरी संभावना बन रही है। आज कहीं से उपहार मिलने की भी संभावना बन रही है। कर्म और ज्ञान के क्षेत्र में आप विजयी रहेंगें। आज लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और आपकी सहायता करेंगे। आज शिव चालीसा का पाठ करें, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 4, भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कोई खास मित्र आपसे मिलने घर पर आ सकता है। साथ में अपने जीवनासाथी को भी ला सकता है। इस राशि के छात्रों की पढ़ाई में आ रही सारी बाधाएं आज दूर हो जाएंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें, सब ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। गाय को रोटी खिलाएं, सब काम धीर-धीरे करके अपने आप बनते चले जायेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

वृश्चिक राशि वालों को आज विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए इससे सावधान रखें। आप अपने काम पर ध्यान दे और उसे मन लगाकर करें समय अच्छा आने वाला है। आप किसी ऐसे व्यक्ति को धन दान भी कर सकते हैं, जो ज़रूरतमंद है। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में कर्मचारियों का सहकार भी आपको मिलेगा। किसी खबर को लेकर परेशान हो सकते हैं। बातचीत द्वारा हर मसलें का हल निकला जा सकता है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

व्यवसाय के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आज कोई नया निवेश न करें। आज के दिन कुछ नया करने की न सोचें। आर्थिक विनिवेश, योजना की शुरूआत, ऋण संबंधी मामलों, खरीद-फरोख्त, यात्रा के संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। सामान्य दिन बिताएं और कलह आदि से दूर रहें। भोजन संबंधी आदतों पर ध्यान दें। अपरिचित जगह और अपरिचित लोंगों से आज दूरी बनाए रखें। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव काम आ सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें, तो आपके लिए अच्छा होगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिए फास्ट फूड खाने से बचे रहें। लवमेट आज अपने रूठे साथी को मनाने के लिए उन्हें एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। आज किसी जरुरतमंद को भोजन खिलाएं, घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : गहरा हरा

कुंभ राशि के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रह सकता है। भाई-बहन और मित्रों के साथ रखे मेलजोल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। लव प्रपोजल के मामलों में भी निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी और बिजनेस में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं। अविवाहित लोगों को रोमांस के अवसर मिलेंगे। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आप अपने ज्ञान के क्षेत्र में आशा से बढ़कर सफलता हासिल करेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं एवं चाहें तो अपनी योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आप आज व्यग्र न हों। आप यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आज निकल चलिए, यात्रा मंगलकारी रहेगी। अज्ञात स्थल पर यात्रा न करें क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। आप अपने आय के स्रोतों पर भी विचार कर सकते है। आज दूरदृष्टि एवं समझदारी से काम लेंगे तो भाग्य का उत्तम फल प्राप्त होगा। बेहतर होगा कि आज आप वित्त निवेश नहीं करें और न ही किसी प्रकार की व्यवसायिक साझेदारी की शुरूआत करें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज का पंचाग (काशी अक्षाँश अनुसार) दिनाँक १८ दिसम्बर २०२१

विक्रम सम्वत् २०७८ शक् सम्वत् १९४३ सूर्य दक्षिणायन (दक्षिणगोल) हेमन्त ऋतु मार्गशीर्ष मास शनिवार शुक्लपक्ष चतुर्दशी तिथि प्रातः ६:४९ तदुपरान्त पूर्णिमा । रोहिणी नक्षत्र दिन १:३७ उपरांत मृगशीर्ष । साध्ययोग दिन ९:५१ तदुपरान्त शुभ । वणिज करण ७:२३ उपरांत विष्टिभद्र । चन्द्रमा बृष राशि (रात्रि २:५६) उपरांत मिथुन । सूर्योदय ६:४७, सुर्यास्त ५:१३।औदयिक स्पष्टसूर्य ८/१/४६/३९।
राहु काल ०९:४४__११:०४ (अशुभ)।, अभिजीत मुहूर्त १२:०२__१२:४५

आज व्रत की पूर्णिमा १५। दत्तात्रेय अवतार (प्रदोष में)। सर्वार्थ तथा अमृतसिद्धि योग दिन १:३७ तक।
जय श्रीराम! शुभम् भूयात्

पं० पंकज शास्त्री केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय ।
जन्मपत्री निर्माण एवं पलादेश के लिए- फोन नं० 8979745520, WhatsAap no. 8456999078

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *