Thu. Dec 18th, 2025

पं. पंकज शास्त्री जी (केदारनाथ हिमालय, देवभूमि उत्तराखंड) के साथ जानिए आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

मङ्गलमयी शुभ प्रभातम् … आज का राशिफल (३/१/२०२२, सोमवार)

आज आप नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर से ऐसी भेंट प्राप्त करेंगे, जो लम्बे समय तक यादगार रहेगी। आप सामाजिक, अध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 1, भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। अचानक से आज आपके घर पर पुराने रिश्तेदार आ सकते है। बिजनेस को बड़ी डील मिलने के कारण आज आपके घर पर छोटी- सी पार्टी हो सकती है। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते है। आपके जुनियर आपसे काम सिखना पसन्द करेंगे। लवमेट वालों के रिश्तों में आज दरार पड़ सकती है, लेकिन जल्दी ही सब नोर्मल हो जाएगा। केले के पेड़ की पूजा करें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम,भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें ख़त्म कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। रोमांस आपके दिल पर क़ाबिज़ है। मोबाइल फ़ोन आपके काम में बाधा खड़ी कर सकता है। इसके ज़्यादा इस्तमाल से बचें। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 6,भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आज कामकाज को लेकर दौड़-भाग हो सकती है। अपने साथी से दूर रहकर भी सदैव उस पर अपना विश्वास कायम रखें। अपने कान, आंख खुले रखकर ध्यानपूर्वक उसकी बात सुनें। दूर रहते हुए भी आपस में रिश्तों की गरमाहट आपके आपसी व्यवहार व बातचीत से बनी रहेगी। शारीरिक रूप से एक साथ न रहते हुए भी आप मानसिक रूप से एक दूसरे से जूड़े रहें। मकान और भूमि संबंधी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। कोर्ट संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। खर्चे की स्थिति बन सकती है। घर की साज-सज्जा या मरम्मत पर न चाहते हुए भी खर्चा हो सकता है। परिस्थितियों को सामान्य होने में थोड़ा समय लग सकता हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : सिल्वर रंग

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कला की तारीफ भी हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्दि हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज ट्रांसफर हो सकता है। शंकर जी जल अर्पित करने से आपका मानसिक तनाव कम होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। अपना नज़रिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। क्योंकि न सिर्फ़ यह आपके लिए कुछ ख़ास फ़ायदेमंद साबित नहीं होगा, बल्कि ऐसा करना उन्हें नाराज़ भी कर सकता है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं से बचें विशेषकर अपने बहुत करीबी लोगों से सावधान रहें आपकी पीठ पीछे षड्यंत्र हो सकता है। अतः आँखें खुली रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। सकारात्मक सोच के कारण बेहतर निर्णय लेंगे ओर आगे बढेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे । आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है। तिल के लड्डु दान कर सकते है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 4, भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। अपने प्रिय के साथ ख़रीदारी करने जाते समय ज़्यादा आक्रामक व्यवहार न करें। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व,भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

आज आपकी जीवन शैली और रहन सहन से लोगों को प्रभावित करेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्न होंगे। आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। आपका निर्णायक फैसला बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। अपनों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जिससे तनाव की स्थिति कम होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरुरी काम रूकेगा। यदि कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके परिणाम सफलतादायक रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तर पहुचाने में मदद करेंगे। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपको थोड़ी अधिक परेशानी हो सकती है। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। संभव है कि आपके वरिष्ठ आपकी बातों को ठीक से न समझ सकें। लेकिन धैर्य बनाए रखें, जल्दी ही वे आपकी बातों को समझ सकेंगे। आर्थिक पक्ष पहले काफी बढ़िया रहेगा। व्यापारियों को आज का दिन सामान्य रहेगा। शाम के समय घर के चौखट पर दीप जलाएं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आज का पंचाग (काशी अक्षाँश अनुसार) ३ जनवरी २०२२

विक्रम सम्वत् २०७८ शक् सम्वत् १९४३ सूर्य दक्षिणायन (दक्षिणगोल) हेमन्त ऋतु। पोष मास सोमवार। शुक्लपक्ष प्रतिपदा तिथि रात्रि १०:६ उपरांत द्वितीया। पू०षा० नक्षत्र दिन २ :५६ उपरांत उ०.षा। ध्रुव योग प्रातः ६:४९ उपरांत व्याघात। किन्स्तुघ्न करण १९:१५ उपरांत वव। चन्द्रमा धनु राशि (रात्रि ८:३५) उपरांत मकर। सूर्योदय ६:४६, सुर्यास्त ५:१४।औदयिक ८/१८/०८/३९। राहु काल ०८:३०__०९:५१ (अशुभ)। अभिजीत मुहूर्त १२:१०__१२:५३

आज पू०षा० में सूर्ययुति होने से मुहूर्त अभाव है।
जय श्रीराम। शुभम् भूयात्

पं० पंकज शास्त्री केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय।
जन्मपत्री निर्माण एवं पलादेश के लिए-फोन नं० 8979745520, WhatsAap no. 8456999078

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *