पं. पंकज शास्त्री जी (केदारनाथ हिमालय, देवभूमि उत्तराखंड) के साथ जानिए आज का राशिफल शब्द रथ पर
मङ्गलमयी मधुर प्रभातम् … आज का रशिफल, (६/१/२०२२, गुरुवार)

आपको विदेश जाने का न्योता मिल सकता है। इसलिए अपने आंखें और कान खुले रखें ताकि आप सही अवसर को हाथ से ना जाने दें। ये न्योता काम से संबंधित हो सकता है। या फिर निजी भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह से मेहनत करनी चाहिए। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए आपको दोबारा नए तरीके से सोचना चाहिए। उच्चाधिकारियों की मदद से आप इन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

आज भाग्य आपका साथ देगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज वर्क प्लेस में आपको दो गुना फायदा होने के योग बन रहे है। निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। आज विदेश यात्रा का योग बन रहा है। जो लोग नौकरी-पेशा हैं उन्हें प्रोमोशन के साथ-साथ कोई और खुशखबरी भी मिल सकती है। इस राशि की महिलाएं आज शॉपिंग पर जा सकती हैं। सूर्य को जल अर्पित करें। सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ समय के लिए किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। पदोन्नति तथा इच्छित तबादला होगा। अधिकतर स्वस्थान पर रहने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रूची बढ़ेगी और आप धार्मिक-स्थलों की यात्रा करेंगे। वाणी पर कंट्रोल रखें। कार्यक्षेत्र में मंदी तथा उपलब्धता की कमी रहेगी। आज किसी रोग को लेकर परेशान रह सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आज आपके परिवार में खुशियां बढेंगी। संतान की शिक्षा में उन्नति संभव है। माता-पिता का स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। उनसे आपको पूर्ण सहयोग मिलने की भी उम्मीद है। बिजनेस के लिए आज का दिन शुभ है। अपने पार्टनर के साथ किसी हिल स्टेशन पर जा सकते है। आपका दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। आज आप अपने मन को शांत रखें। आपके बिगड़े काम बनेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। विद्यार्थियों के लिए बेहद ही फायदेमंद दिन रहने वाला है। क्रोध को वश में रखे। आज पूजा पाठ में मन लगेगा। राजकिय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ती से आपके आज बहुत सारे काम पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट और कचहरी के लिये आप अलर्ट रहें। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : हरा रंग

आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। यह अचानक ही होगा। आज आप अच्छा महसूस करेंगे परन्तु आपका दिमाग वजन को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने भोजन पर ध्यान दें, क्योंकि अच्छा भोजन ही आपको वजन की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : लाल रंग

छात्रों को सफलता के लिए थोडी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी यह मेहनत रंग भी लाएगी। घर में सुख सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान ख़रीदने का भी योग बन रहा है। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरतमंदों को भोजन कराएं। मन में शांति मिलेगी। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 1, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आज कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याओं से समाप्त हो जायेंगी। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरुर मिलेगा। पैसों के लेन-देन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा, साथ ही धनलाभ के नए मौके भी मिलेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। छोटी-छोटी आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम-जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार के साथ यादगार पल बिताएँगे। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के सपने को पूरा करने के लिए आपको अपने दृष्चिकोण में परिवर्तन लाना पड़ेगा। इसे पाने के लिए अपने इरादे मजबूत रखें व लगातार मेहनत करते रहें। आपकी सकारात्मक सोच व मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 8, भाग्यशाली रंग : मोर नीला

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज अपनी ऊर्जा नए प्रोजेक्ट में लगाएं, आपको दोगुना लाभ होगा। अगर आप सरकारी ऑफिसर है तो आपके ट्रांसफर का योग बन रहा है। ट्रांसफर मनचाही जगह पर होगा। अगर आप बहुत दिनों से विदेश में नौकरी करना चाह रहे थे तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के कारोबारियों के लिए दिन लाभ देने वाला है। अपनी संतान की सेहत को लेकर सतर्क रहें। गाय को शाम के समय रोटी खिलाएं। सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। इस राशि वाले सट्टा और लॉटरी से धन कमाने के चक्कर में ना पड़ें, वरना हानि का योग है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : हरा रंग

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के छात्र संगीत से जुड़े हुयें हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वैचारिक दृष्टिकोण का सकारात्मक लाभ मिलेगा। नए कार्य में भी रुचि जाग्रत होगी। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है। अन्य क्षेत्रों में निवेश का भारी लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
आज का पंचाग (काशी अक्षाँश अनुसार) ६ जनवरी २०२२
विक्रम सम्वत् २०७८ शक् सम्वत् १९४३ सूर्य दक्षिणायन (दक्षिणगोल) हेमन्त ऋतु। पोष मास गुरुवार। शुक्लपक्ष चतुर्थी तिथि दिन ०४:५८ उपरांत पंचमी। धनिष्टा नक्षत्र दिन ११:३४ उपरांत शतभिषा। सिद्धि योग रात्रि ८:०६ उपरांत व्यतिपात। विष्टिभद्र करण १२:२८ उपरांत वब। चन्द्रमा कुम्भ राशि (समस्त)। सूर्योदय ६:४५, सुर्यास्त ५:१५। औदयिक सूर्यस्पष्ट ८/२१/१२/५५। राहु काल १:५३__०३:१४ (अशुभ)। अभिजीत मुहूर्त १२:११__१२:५४
आज भद्रा दिन ४;५८ तक। वैनायकी श्रीगणेश ४ चतुर्थी व्रत। धनिष्टा में रोग विमुक्त स्नान का मुहूर्त है।
जय श्रीराम। शुभम् भूयात्
पं० पंकज शास्त्री केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय।
*जन्मपत्री निर्माण एवं पलादेश के लिए- फोन नं० 8979745520, WhatsAap no. 8456999078
