एबीवीपी अधिवेशन : ऑपरेशन सिंदूर व बदलता सुरक्षा परिदृश्य पर हुई चर्चा
एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन की भाषण और समानांतर सत्रों से हुई शुरुवात।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें देहरादून राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन “शिक्षा की भारतीय संकल्पना: वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य एवं हमारी भूमिका” विषय पर भाषण सत्र आयोजित हुआ, जिसमें वक्ता के रूप में अभाविप के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजशरण शाही ने उद्बोधन दिया।
इसके बाद पाँच समानांतर सत्रों में वैश्विक जेन-जी आंदोलन एवं भारतीय युवा, एआई चैट जीपीटी एवं शिक्षा, बांग्लादेशी घुसपैठ व एसआईआर समसामयिक, जनसंख्या असंतुलन एवं विकसित भारत का लक्ष्य और ऑपरेशन सिंदूर व बदलता सुरक्षा परिदृश्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
