Fri. Jan 23rd, 2026

यमुत्रोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

देहरादून। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुडो से आगे यमुना पुल के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक घायल हो गया, उसका उपचार चल रहा है। घटना सुबह चार बजे की है।
ट्रक चालक उत्तरकाशी से सामान छोड़कर वापस आ रहा था। यमुना पुल के पास दूसरी तरफ से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गया। चालक योगेश तोमर (32) निवासी ग्राम बड़ौदा हिंडवान थाना पिलखवा जनपद हापुड़ उत्तर प्रदेश को चोटें आईं हैं। कालसी व विकासनगर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रक से बाहर निकाला। निजी वाहन से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी पहुंचाया। पुलिस ने घायल योगेश के परिजनों और वाहन स्वामी को दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *