बाहर से आने वालों पर सख्ती, आशारोडी चैक पोस्ट पर पंजीकरण से होगा मिलान
देहरादून। कोरोना संक्रमितों की निरंतर बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन जनपद की सीमा पर व्यवस्था और दुरुस्त करने जा रहा है। इसके लिए एडीएम अरविंद पांडेय और एसपी सिटी श्वेता चौबे ने आशारोड़ी चैकपोस्ट जाकर निरीक्षण किया।
पांडेय ने बताया कि बाहरी राज्यों से से आने वाले स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकृत लोगों की अब आॅनलाइन एन्ट्री होगी। पंजीकरण डिटेल से उनका मिलान किया जाएगा। इसके लिए व्यवस्था बना दी गई है। आने वाले लोगों को एक ही क्लिक पर चिन्हित किया जा सकेगा। चैक पोस्ट पर अपनाई जा रही व्यवस्था चैक की गई है, अब उसमें और सुधार के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी तरफ, जिला प्रशासन की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 170 लोगोंको चालान किया। इनमें, साहिया के 25 और ऋषिकेश के 145 लोग शामिल हैं। पुलिस टीम ने भी जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले 448 लोगों का चालान किया।
