Tue. Feb 10th, 2026

उत्तराखंड में दुर्गम के महाविद्यालयों को मिलेंगे अर्थशास्त्र के 38 असिस्टेंट प्रोफेसर

प्रोफेसरों की नियुक्ति को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी हरी झंडी। दुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में होगी नियुक्ति

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों में अर्थशास्त्र के 38 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (cm trivendra Singh Rawat) ने नियुक्ति के लिए सहमति दे दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्थिति महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों (assistant professor) की नियुक्ति से छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत (Dr dhan Singh Rawat) ने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में फैकल्टी की पूरी व्यवस्था के प्रयास किये जा रहे हैं। नियुक्ति के संबंध में जानकारी देते हुए अपर सचिव उच्च शिक्षा मदन मोहन सेमवाल ने बताया कि नियमित चयन के बाद चयनित 38 असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती दुर्गम क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में की जायेगी। अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसरों (assistant professor economics) की नियुक्ति से महाविद्यालयों के छात्रों को शिक्षा की बेहतर व्यवस्था होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *