अभाविप की भगवान बिरसा संदेश यात्रा पहुंची देहरादून राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल
शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) देहरादून।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में भगवान बिरसा की जन्मस्थली झारखण्ड के उलिहातु से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए भगवान बिरसा संदेश यात्रा गुरुवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में पहुंची। जहां इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

भगवान बिरसा संदेश यात्रा, भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातु से प्रारंभ होकर खूंटी, चक्रधरपुर, चाइबासा, सरायकेला, रांची, जमशेदपुर, गुमला, लोहारगड़ा, लातेहार, मोदिनीनगर, गढ़वा, दुद्धीनगर, रॉबर्ट्सगंज, वाराणसी, जौनपुर, कुशभवनपुर, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर होते हुए देहरादून के ‘परेड ग्राउंड’ में आयोजित होने वाले अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अधिवेशन स्थल ‘भगवान बिरसा मुंडा नगर’ पहुंची है।
यह संदेश यात्रा युवाओं और संपूर्ण समाज को जल, जंगल और जमीन, आत्मसम्मान, सामाजिक एकता व राष्ट्रहित के प्रति संपूर्ण संपर्ण की प्रेरणा देगी। इस संदेश यात्रा का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली झारखंड के खूंटी जिले स्थित (उलिहातु) से 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का माल्यार्पण व रथ पूजन के बाद शुभारंभ किया गया था। भगवान बिरसा की जन्मस्थली से होते हुए अन्य प्रदेशों के 24 स्थानों में भव्य स्वागत के बाद यह यात्रा 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल पर 27 नवंबर को पहुँची। यह संदेश यात्रा भारत के स्व-बोध के दिशा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम स्थापित होगी।
