Fri. Dec 19th, 2025

असंतोषी को तो कितना भी मिल जाये वह हमेशा अतृप्त ही रहेगा …

भगवद चिन्तन

सुख का अर्थ कुछ पा लेना नहीं अपितु जो है, उसमे संतोष कर लेना है। जीवन में सुख तब नहीं आता जब हम कुछ पा लेते हैं बल्कि, तब आता है जब सुख पाने का भाव हमारे भीतर से चला जाता है।

सोने के महल में भी आदमी दुखी हो सकता है। यदि पाने की इच्छा समाप्त नहीं हुई हो और झोपड़ी में भी आदमी परम सुखी हो सकता है यदि ज्यादा पाने की लालसा मिट गई हो तो। असंतोषी को तो कितना भी मिल जाये वह हमेशा अतृप्त ही रहेगा।

सुख बाहर की नहीं, भीतर की संपदा है। यह संपदा धन से नहीं धैर्य से प्राप्त होती है। हमारा सुख इस बात पर निर्भर नहीं करता कि हम कितने धनवान है। अपितु, इस बात पर निर्भर करता है कि कितने धैर्यवान हैं। सुख और प्रसन्नता आपकी सोच पर निर्भर करती है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *