Sat. Feb 21st, 2026

रुड़की की आकाशदीप कॉलोनी में व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

मृतक काफी दिनों से किडनी की बीमारी से पीड़ित था, उसका डायलिसिस चल रहा था।
रुड़की। आकाशदीप कॉलोनी में आज एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वह लंबे समय से बीमार था। मिली जानकारी के अनुसार, राकेश प्रजापति (45) पुत्र रतीराम निवासी आकाशदीप कॉलोनी कोतवाली मंगलौर ने दोपहर में अचानक खुद को गोली मार ली। वह काफी दिनों से किडनी की बीमारी से पीड़ित था और उसका डायलिसिस चल रहा था। वह कल ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *