Mon. Dec 22nd, 2025

मुख्यमंत्री धामी ने दी रियायत, बिजली के बिल में 3 महीने की छूट

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा सत्र में जनहित में महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। बिजली बिलों के फिक्स्ड चार्ज व विलम्ब भुगतान अधिभार में छूट दी गई है। वहीं, सेवायान कर में भी 6 महीने की छूट की घोषणा की गई।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)।। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के दौरान जनहित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली बिलों के फिक्स्ड चार्ज को 3 महीने की छूट दी जायेगी। इससे लगभग राज्य के 2,24,604 लोगों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमत्री ने कहा कि फिक्स चार्ज में छूट देने पर 2463.81लाख रुपए का भार ऊर्जा विभाग पर पड़ेगा। विद्युत बिलों के विलम्ब भुगतान अधिभार पर भी 3 महीने की छूट दी जायेगी। इस पर लगभग 3642.00 लाख का खर्च आएगा।

सेवायान कर में 6 महीने की छूट

परिवहन विभाग के हक्तागत सेवायान कर में 6 महीने की छूट जा जाएगी। इससे 96380 लोगों को फायदा होगा।जबकि, विभाग पर 7580.00 लाख रुपए का भार पड़ेगा। पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि के नवीनीकरण पर भी 6 महीने तक विलम्ब शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस पर अनुमानित 3250.00 लाख रुपए का भार पड़ेगा।

पर्यावरण मित्रों को 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि

शहरी विकास विभाग के तहत पर्यावरण मित्रों को 2000 रुपए की प्रोत्साहन धनराशि 5 महीने तक दी जायेगी। इससे लगभग 8300 पर्यावरण मित्रों को लाभ होगा। जबकि, इस पर सरकार पर लगभग 830.00 लाख रुपए का भार पड़ेगा।

25000 लोगों को प्रत्येक महीने 2-2 हजार रुपए

पीएम स्वनिधि में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को 5 महीने तक 2-2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इसमें 25000 लोगों को फायदा होगा। सरकार इस पर 2500.00 लाख रुपए खर्च करेगी।

जल/सीवर उपभोक्ताओं का विलम्ब शुल्क माफ

पेयजल विभाग के तहत राज्य के सभी जल/सीवर उपभोक्ताओं को भी सहूलियत दी जा रही है। 31 दिसम्बर 2021 तक जो उपभोक्ता अवशेष देयों का एकमुश्त भुगतान कर देंगे, उनका पूरा विलम्ब शुल्क माफ किया जायेगा।

आशा कार्यकत्रियों को मिलेगा टेबलेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान किया है। कोविड की विषम परिस्थितियों में उन्होंने जिस तरह से काम किया है, वह प्रशंसनीय है। आशा बहनों को पांच महीने तक 2-2 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। अब उन्हें एक-एक टेबलेट भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *