अभाविप की शोभा यात्रा के स्वागत में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
उत्तराखण्ड के नागरिकों के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अभाविप की शोभा यात्रा के स्वागत में सम्मिलित हुए। उन्होंने पुष्पवर्षा कर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर उत्तराखण्ड के गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया, जिसमें उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सम्मिलित रहे।

उन्होंने शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर अभाविप कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और सभी कार्यकर्ताओं को अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
