Tue. Feb 10th, 2026

चमोली में ग्लेशियर फटने की घटना के मौके पर रवाना हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून। चमोली में ग्लेशियर फटने से हुई तबाही के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही लोगों से धैर्य बनाए रखने को कहा है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि Trivendra Singh Rawat @tsrawatbjp 19m मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूँ, मेरी सभी से विनती है कि कृपया कोई भी पुराने video share कर panic न फैलाएँ। स्थिति से निपटने के सभी ज़रूरी कदम उठा लिए गए हैं। आप सभी धैर्य बनाए रखें।

उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने भी ट्वीट कर हादसे पर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *