Tue. Feb 10th, 2026

बंगाल में बोले योगी आदित्यनाथ: टीएमसी के गुंडों से मुक्त होगा बंगाल, दो मई को दीदी की विदाई तय

-उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के पुरुलिया में की चुनावी रैली। योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी और कांग्रेस पर साधा निशाना

शब्द रथ न्यूज ब्यूरो: भाजपा के बंगाल विजय अभियान (bangal vijay abhiyan) के तहत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi Aditya Nath) पश्चिम बंगाल पहुंचे। उन्होंने पुरुलिया में चुनावी रैली की। योगी ने कहा कि दो मई को दीदी की मुख्यमंत्री पद से विदाई हो जाएगी और उसके साथ ही बंगाल टीएमसी के गुंडों से मुक्त हो जाएगा। टीएमसी के गुंडों को गुंडागर्दी की सजा दी जाएगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले कुछ लोग मंदिर में जाने से डरते थे। लेकिन, अब ममता दीदी मंदिर में जाकर चंडीपाठ कर रही हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मंदिर में माथा टेक रहे हैं। यही नया भारत है।

बंगाल ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दिया

योगी ने कहा कि मैं कृष्ण और राम की धरती से आया हूं। बंगाल हमेशा से परिवर्तन की धरती रही है। बंगाल ने देश को राष्ट्रगान भी दिया और वंदे मातरम भी। रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में अराजकता का दौर खत्म होने जा रहा है, भाजपा के आते ही अराजकता को रफा-दफा कर दिया जाएगा।

राहुल को मंदिर में बैठना नहीं आता

इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल ने भी आजकल मंदिर जाना शुरू कर दिया है। लेकिन, उन्हें मंदिर में बैठना तक नहीं आता। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब राहुल गांधी भी मंदिर में माथा टेक रहे हैं।

दीदी ने नहीं उतरने दिया हेली कॉप्टर

योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि दीदी जय श्री राम के नारे से चिढ़ती हैं। 2019 में जब मैं यहां आया था तो मेरे हेलिकॉप्टर को उतरने नहीं दिया था, तब मैं झारखंड में हेलिकॉप्टर उतारकर 35 किमी सड़क मार्ग से बंगाल में पहुंचा था। मैंने उसी समय तय कर लिया था कि मैं पुरुलिया से चुनाव प्रचार का शुभारंभ करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *