भाजपा को आम जनमानस की जान की फिक्र नहीं : डॉ जसविंदर गोगी

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। महानगर कांग्रेस कमिटी ने मंगलवार महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में किशननगर चौक पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुर्दाबाद और दुष्यंत गौतम मुर्दाबाद के नारे लगाये।
महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन दुष्यंत गौतम के उस बयान को लेकर था जो उन्होंने केदारनाथ हवाई हादसे के बाद दिया था, जिसमें उन्होंने बड़ी ही बेशर्मी से कह दिया की मारे गए लोग तो क्या करें दुख है। लेकिन, क्या आप लोग कोई ऐसा हेलीकॉप्टर बना सकते हैं, जिससे दुर्घटना न हो, ये शर्मनाक व्यक्तव्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा को आमजन की जान से कोई सरोकार नहीं है। जब से चारधाम यात्रा शुरू हुई है 40 दिन में पाँच हवाई हादसे हो चुके हैं, जिस में दर्जनों लोगों की मृत्यु हुई, जिसमें एक 23 महीने का मासूम भी शामिल था। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही सरकार को चेता रही है कि हेली सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों मनमानी कर रही हैं, वो मानकों का ध्यान नहीं रख रही हैं, न समय सीमा का न ही रखरखाव का पर। सरकार हठधर्मिता में विपक्ष की बातों को सदैव अनसुना करती है, जिसका दुष्परिणाम जानता को भुगतना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि हेली सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां सिंगल इंजन के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती हैं जो पहाड़ी एरिया के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं होता है, एकल पायलट के होने की वजह से विषम परिस्थितियों में दिक्कत का सामना जड़ना पड़ता है। हवा में हेलीकॉप्टर ऐसे चलते हैं जैसे मैदान में रैपिडो चलती है, उत्तरकाशी में जिस कँपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 5 लोगों की मृत्यु हुई, उस कंपनी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। डीजीसीए ने ख़ुद बड़ासू इमरजेंसी लैंडिंग के बाद ये पाया था कि हवाई सेवा प्रदान करने वाली कंपनियाँ मानकों का उल्लंघन कर रही थी। यही वजह है कि हादसे हो रहे हैं। उत्तरकाशी हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने कमेटी गठित की थी, एक महीने का समय बीतने के बाद भी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई। कई बार एविएशन कंपनियां खराब मौसम की चेतावनियों को नजर अंदाज कर उड़ान भरती हैं। डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने हाल के हादसों के बाद सख्त नियम लागू करने की बात कही है, जिसमें उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी और हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच अनिवार्य होगी। फिर भी व्यावसायिक दबाव के चलते कुछ कंपनियां जोखिम लेती हैं, जो हादसों का कारण बनता है, सरकार की इन कंपनियों के साथ मिली भगत है और हिस्सा भी तय है, तभी तो किराए पर अंकुश नहीं है।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा देवभूमि की साख का प्रतीक है। हमारे सम्मान और मान की बात है, पूरे विश्व से लोग यहाँ आते हैं। लेकिन, भाजपा सरकार को देवभूमि की मान सम्मान की फिक्र नहीं है, इन्हें सिर्फ़ आँकड़ों की जादूगरी से मतलब है।
पुतला दहन में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक सूरज छेत्री, पार्षद अभिषेक तिवारी, रोबिन त्यागी, प्रमोद गुप्ता, अर्जुन पासी, जगदीश धीमन, सुमित्रा ध्यानी, ट्विंकल अरोड़ा, आलोक मेहता, अनूप पासी, संजय शर्मा, सुनील जैसवाल, विजेंद्र चौहान, अशोक कुमार, वीरेंद्र पंवार, लकी राणा, संजय गौतम, अभिनय बिष्ट, गगन चचर, सुनील थपलियाल, महताब आलम, जगत, दीपक गुप्ता, अंकित थापा, नितीश राजोरिया अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।