Tue. Feb 10th, 2026

कर्नाटक की जनता ने भाजपा को दिया मुंहतोड़ जवाब: महर्षि

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि धर्म की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है। राज्य में कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया कि लोग भाजपा शासन से ऊब गए है।

उन्होंने कहा कि भारत के करोड़ों लोगों के इष्ट बजरंगबली को एक संगठन को समकक्ष रखना ठीक नहीं था। कर्नाटक की प्रबुद्ध जनता ने उसको नकार दिया और परिणाम देश के सामने है। ऐसा ही हम उत्तराखंड की जनता से आने वाले चुनाव में आशा करते है की वो भी भाजपा की इस प्रकार की चालों को नकार कर कांग्रेस को अवसर देंगे।

महर्षि ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सलाह है कि जनता की जरूरत के जो मुद्दे हैं, उन पर ध्यान केंद्रित करें, न कि जनता को इनसे भटकाएं। जनता अब भाजपा के झांसे में नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *