उत्तराखंड में निरंतर बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, आज 13 की मौत, 424 नए केस
-उत्तराखंड (uttrakhand) में कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) मरीजों का आंकड़ा हुआ 73951। शनिवार देहरादून में सबसे ज्यादा 163 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, रुद्रप्रयाग में सबसे कम 07 नये मरीज मिले
देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में गत कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) मरीजों की मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ रहा है। शनिवार को भी 13 पॉजिटिव मरीजों (corona death) की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में मौत का आंकड़ा 1214 हो गया है। वहीं, आज 424 नए मरीज भी चिन्हित हुए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 73951 हो गई।
शनिवार को देहरादून में सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 163 नए मरीज मिले। जबकि, रुद्रप्रयाग में सबसे कम 07 नये मरीज चिन्हित हुए हैं। उत्तराखंड (Uttarakhand) में वर्तमान में 4876 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1214 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 18383 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 163, अल्मोड़ा 21, बागेश्वर 08, चमोली में 20, चम्पावत में 19, हरिद्वार में 30, नैनीताल में 11, पौड़ी गढ़वाल में 45, पिथौरागढ़ में 59, रुद्रप्रयाग में 07, टिहरी गढ़वाल में 21, ऊधमसिंहनगर 12 और उत्तरकाशी में 08 नया मरीज चिन्हित हुआ है।
