उत्तराखंड में आज मिले 2813 नए पॉजिटिव मरीज, 07 की मौत

-वर्ष 2022 में ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 70427 हो गया है।
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 2813 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, 07 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 3042 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। 2022 में ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 70427 हो गया है।
उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 30927 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, वर्ष 2022 में अब तक 103 लोगों की संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही
देहरादून में 978, अल्मोड़ा 170, बागेश्वर 87, चमोली में 67, चम्पावत में 74, हरिद्वार में 422, नैनीताल में 257, पौड़ी गढ़वाल में 203, पिथौरागढ़ में 96, रुद्रप्रयाग में 113, टिहरी गढ़वाल में 49, ऊधमसिंहनगर 194 और उत्तरकाशी में 103 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।