Tue. Feb 10th, 2026

उत्तराखंड में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत, आज मिले 516 नए मरीज

-देहरादून में सबसे ज्यादा 194 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, बागेश्वर में सबसे कम 03 नये मरीज मिले। राज्य में मरीजों का आंकड़ा हुआ 75784

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में बुधवार को 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। जबकि, प्रदेशभर में 516 नए मरीज़ चिन्हित हुए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 75784 हो गया है।

देहरादून में सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 194 नए मरीज मिले। जबकि, बागेश्वर में सबसे कम 03 नये मरीज चिन्हित हुए हैं। राज्य में (Uttarakhand) में वर्तमान में 4955 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1251 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 17213 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 194, अल्मोड़ा 36, बागेश्वर 03, चमोली में 17, चम्पावत में 16, हरिद्वार में 68, नैनीताल में 67, पौड़ी गढ़वाल में 20, पिथौरागढ़ में 26, रुद्रप्रयाग में 07, टिहरी गढ़वाल में 10, ऊधमसिंहनगर 47 और उत्तरकाशी में 08 नया मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *