Tue. Feb 10th, 2026

उत्तराखंड में कोरोना से आज नहीं हुई कोई मौत, 47 नए मरीज मिले

-देहरादून में सबसे ज्यादा 17 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, 8 जनपदों में आज कोई भी नया मरीज नहीं मिला। राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 96867

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। हालांकि 47 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) की कुल संख्या 96867 हो गई है।

देहरादून ने आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 17 नए मरीज मिले। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 615 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1680 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 9528 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

इन जनपदों में नहीं मिला कोई मरीज

बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 17, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 00, चमोली में 05, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 16, नैनीताल में 08, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 00, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 01 और उत्तरकाशी में 00 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *