Wed. Jan 21st, 2026

राजधानी में ही नियमों की अनदेखी की हद, नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने ही 901 पकड़े

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर राजधानी वासियों में कोई खौफ नहीं है। इसकी तस्दीक मात्र नेहरू कालोनी थाना पुलिस के चालान के आंकड़ों से हो जाती है। पुलिस ने रविवार को लॉकडाउन के बावजूद 901 लोगों का मास्क न पहनने पर चालान कर दिया।
सरकार व प्रशासन कोरोना वायरस संक्रमण रोकने को प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत शनिवार व रविवार को दो दिन का लॉक डाउन किया गया। लेकिन, लोग उस मुहिम पर पलीता लगा रहे हैं। लोग बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। ऐसे में बिना मास्क घूमने वाले, लॉकडाउन का उल्लंघन व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने 922 वालों का चालान किया गया। इतने अधिक लोगों का चालान सिर्फ नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के जोगीवाला चौक, फव्वारा चौक, मोथरो वाला चौक, विधानसभा चौक पर ही हो गए। 901 चालान तो सिर्फ सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने पर हुए। यातायात नियमों का उल्लंघन पर 21 वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *