पांडव नृत्य में खाना खाने का बाद ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी, गांव पहुंचे एसडीएम
-उत्तरकाशी जनपद की बड़कोट तहसील के क्वाल गांव का मामला
शब्द रथ न्यूज (shabd rath news)। उत्तरकाशी जनपद (district uttarkashi) की बड़कोट (badkot) तहसील के क्वाल गांव (village kwal) में पांडव नृत्य (pandav Britta) आयोजन में खाना खाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। शुरूआत में ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया है। बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना पर एसडीएम चतर सिंह (sdm chatar Singh) गांव पहुंचे। उन्होंने पुरोला व नौगांव से भी एम्बुलेंस मंगवाकर ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ को हालत नाजुक बताई जा रही है।
गत मंगलवार की रात गांव में धार्मिक आयोजन (पांडव नृत्य) किया गया था। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। आयोजन ग्रामीणों ने खाना व प्रसाद खाया। देर रात घर लौटे ग्रामीणों को उल्टी-दस्त होने लगे। कई ग्रामीणों की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। मशक्कत के बाद ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया गया।
