Sun. Oct 12th, 2025

हरेला पर्यावरण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का कराता है एहसास: सिन्हा

-हरेला पर्व पर सामाजिक संस्था जन जागरण अभियान समिति ने युवाओं के साथ ऑनलाइन विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। हरेला पर्व पर सामाजिक संस्था जन जागरण अभियान समिति ने युवाओं के साथ ऑनलाइन विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार रखे।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड में मनाये जाने वाला हरियाली पर्व हरेला पूर्णता पर्यावरण के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का एहसास कराता है। हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

सिन्हा ने कहा कि संस्था ने रविवार को नेहरू कॉलोनी में स्थित पार्क में कॉलोनी निवासियों के साथ पौधरोपण का निर्णय लिया है। साथ ही पौधरोपण के प्रति जन जागरुकता के लिए काम किया जाएगा।

गोष्ठी में मोहित भट्ट, आशीष नेगी, साक्षी रावत, तृप्ति नेगी, प्रियंका मेहर, अपेक्षा जोशी, मोनिका कोशवाल, वर्णिका पेटवाल, रिचल डिसिल्वा, स्वाति रमोला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *