Thu. Dec 18th, 2025

हरियाणा गौरव सुनील शर्मा का नाम इंडियन रिकॉर्ड बुक में शामिल

-समाजसेवा और देशभक्ति गीतों के लेखन व गायन में कीर्तिमान स्थापित करने पर इंडियन रिकॉर्ड बुक में शामिल किया गया शर्मा का नाम। अब तक लिख चुके हैं 121 से ज्यादा देशभक्ति के गीत

शब्द रथ न्यूज। हरियाणा गौरव के रूप में विख्यात कवि सुनील शर्मा को इंडियन रिकॉर्ड बुक में शामिल किया गया है। समाज के लिए सराहनीय कार्य व अधिकतम देशभक्ति के गीत लिखने पर उन्हें इंडियन रिकॉर्ड बुक में स्थान मिला है। इंडियन रिकॉर्ड बुक के चीफ एडिटर मुकेश नादान ने बताया कि जल्द ही कवि सुनील शर्मा को मेडल और प्रमाण पत्र से अलंकृत किया जाएगा।
लेखन में कीर्तिमान स्थापित करने इसके कवि सुनील शर्मा हरियाणा में ही नहीं अपितु पूरे भारत में जाना माना नाम है। शर्मा ने अब तक 121 से भी अधिक देशभक्ति गीतों को श्रोताओं तक पहुंचाया है। उनकी गीतों की डीवीडी मार्केट में धूम मचा रही है। देशभक्ति से ओतप्रोत कोई भी ऐसा समारोह नहीं होता, जिसमें सुनील शर्मा के गीतों की गंगा न बहती हो।

साधारण परिवार के सुनील ने बनाया बड़ा मुकाम

साधारण किसान परिवार में जन्म होते हुए भी सुनील शर्मा ने अपनी समाज सेवा के बल पर केवल अपना और अपने परिवार का ही नहीं, अपितु देश का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने अपने गीतों का लोहा अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय काव्य मंचों पर भी मनवाया है। मार्क एग्जॉस्ट कम्पनी में काम करते हुए शर्मा ने देश सेवा में पूर्ण योगदान दिया। उन्हें अब तक 60 से भी अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *